छत्तीसगढ़ रायपुर शिक्षा

एनआईटी रायपुर में फोटोग्राफी कार्यशाला का किया गया आयोजन,छात्रों ने सीखे फोटोग्राफी के गुर

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(22.01.23)- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 21 एवं 22 जनवरी 2023 को संस्थान के क्लिक क्लब के द्वारा वार्षिक फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फोटोग्राफी के व्यापक क्षेत्र से अवगत कराना और बारीकियों को बताना था। कार्यशाला का आयोजन क्लिक क्लब के प्रभारी प्रोफेसर डॉ शुभाशीष सान्याल के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन संस्थान के ई-हॉल में किया गया|

पहले दिन कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नवभारत के वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री गोकुल सोनी द्वारा किया गया। इस वर्कशॉप में फोटोग्राफी की कुछ मूल बातें फोटोग्राफी, कैमरा हैंडलिंग, फोटोग्राफी के नियम, मोबाइल फोटोग्राफी, पोस्ट प्रोसेसिंग (मोबाइल और फोटोशॉप एडिटिंग) के बारे में बताया गया |
कार्यशाला के पहले दिन संस्थान के म्यूजिक क्लब रागा के वार्षिक संगीत समारोह “श्रुति” पर बनी फिल्म का प्रीमियर किया गया। प्रीमियर के दौरान रागा – दि म्यूजिक क्लब की पूरी टीम मौजुद थी|

दूसरे दिन के अतिथि वक्ता फैशन एंड एडवरटाइजिंग फोटोग्राफी के श्री कुणाल गुप्ता थें| उन्होने बताया की फैशन शूट और विज्ञापन शूट संपादकीय फोटोग्राफी के अंतर्गत आता है| उन्होंने फोटोग्राफी में टाइमिंग, एंगल ऑफ क्लिकिंग और लाइटिंग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और कहा की हमें तस्वीरें क्लिक करने का आनंद लेना चाहिए | उन्होने एडिटोरियल ,एडवर्टाइज़िंग, व्यावसायिक और फैशन फोटोग्राफी के बारे में विस्तार से बताया| विज्ञापन फोटोग्राफी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा की यह पूरी तरह ध्यान से की जाने वाली कला है| उन्होने अपने करियर की शुरुआत छोटे ब्रांड से की थी| उन्होंने कहानी बताने की कला पर जोर दिया, जिसे चित्रों के माध्यम से रचनात्मक रूप से चित्रित किया जा सकता है और इस बात पर चर्चा की कि कैसे सीमित सेट-अप और पैसों के साथ अच्छी तस्वीरें ली जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि टीम वर्क से बेहतर फोटोग्राफी किया जा सकता है| इस कार्यशाला का समापन सवाल और जवाब सत्र के साथ हुआ|

About the author

Tukeshwar Lodhi