आरंग(31.10.22)- आज पूरे देश में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया रहा है। इस अवसर पर आरंग में आज “एकता दौड़” का आयोजन किया गया।बढ़ती ठंड के बाद भी इस दौड़ में आरंग के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,कर्मचारियों, स्कूली बच्चों सहित आमजन बड़े की उत्साह के साथ शामिल हुए।आरंग के भक्त माता कर्मा चौक से आरंग नगर पालिका अध्यक्ष चद्रशेखर चंद्राकर और उपाध्यक्ष नरसिंह साहू ने हरी झंडी दिखाकर “एकता दौड़” की शुरुआत की।जो मुख्य मार्ग गौरवपथ से होकर बस स्टैंड में समाप्त हुआ।
इस दौड़ में आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा, थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर,मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरीसिंह ठाकुर,विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन.पी.कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और आरंग के जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में आरंग नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने सभी को एकता और सद्भावना की शपथ दिलाई।आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा,शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर, बाजार समिति के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल ने समापन समारोह में उपस्थित स्कूली बच्चों तथा आमजन को सम्बोधित कर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया।
वही स्कूली बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर आरंग के वार्ड पार्षद,एल्डरमेन,विभिन्न स्कूलों के शिक्षक सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और नगरवासी उपस्थित रहे।

