आरंग छत्तीसगढ़ संस्कृति

राज्य स्थापना दिवस पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समोदा में हुआ विविध कार्यक्रमो का आयोजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(01.11.22)- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समोदा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया| संस्था प्रमुख आज्ञाराम ठाकुर प्राचार्य सेजस समोदा द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर नन्हें-नन्हें छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वेशभूषा धारण कर खूब तालियां बटोरी साथ ही विविध कार्यक्रम जैसे- सुआ नृत्य ,करमा नृत्य, छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता, धान के बालियों से झूमर बनाओ प्रतियोगिता, रंगोली, चित्रकला, छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों, महापुरुषों के बारे में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य आकर्षण केंद्र छत्तीसगढ़िया व्यंजन तथा धान का झूमर रहा। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई जिसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- पुष्पेंद्र साहू आठवीं /द्वितीय स्थान- उषा एवं विद्या साहू आठवीं/तृतीय स्थान- डाली देवांगन आठवीं। छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में प्रथम ओमकार साहू चौथी, द्वितीय- उपासना साहू पांचवी, तृतीय- मानसी साहू दूसरी। रंगोली में प्रथम- लुभांशी साहू आठवीं, द्वितीय- कुमकुम एवं पीहू सातवीं, तृतीय- हर्षा एवं धनिषा सातवीं। झूमर प्रतियोगिता में प्रथम- दिवेक कुमार आठवीं,/ द्वितीय- अनन्या एवं चांदनी, छठवीं /तृतीय – उषा साहू आठवीं की शानदार प्रस्तुति रही। बच्चों के मार्गदर्शक के रुप में विद्यालय की शिक्षिका -हिमानी निषाद,खुशबू जलक्षत्री, किरण साहू, सरोज दानी, नम्रता चंद्राकर, सुनीता नायक,पल्लवी योगी, श्रुति सिंह,सरोज कंवर एवं शिक्षक अन्नू लाल निषाद,पीयूष भोई का विशेष योगदान रहा।

About the author

Tukeshwar Lodhi