आरंग(01.11.22)– आज ही के दिन 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा इस दिन को राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा पूरे प्रदेश भर में उत्सव मनाया जाता है। इसी के साथ इस वर्ष छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया । ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के अध्यक्ष व सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू के द्वारा धान खरीदी केंद्र गनौद में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रहास साहू, समिति प्रबंधक श्री चंद्रकांत साहू,तोरन साहू ,जीवन साहू,आपरेटर श्री मनीष कुमार बंजारे , देवेंद्र साहू ,राजकुमार साहू ,संतोष देवांगन,लीलाराम साहू , व अन्य गणमान्य कृषकों , हमालो व समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में 2 कृषकों से कुल 23.60 किविंटल धान की खरीदी हुई है।

