अन्य आरंग छत्तीसगढ़

धान खरीदी उत्सव: धान उपार्जन केंद्र आरंग में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ,2145 पंजीकृत किसान बेचेंगे धान

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(01.11.22)- राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुरूप पूरे प्रदेश में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई हैं। आरंग धान उपार्जन केंद्र और पारागांव में नवनिर्वाचित प्राधिकृत दिलीप चंद्राकर ने पूजा अर्चना कर धान खरीदी का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।इस दौरान मंडी अध्यक्ष देवनाथ साहू,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर सहित समिति के कर्मचारी और किसान उपस्थित रहे।
आपको बता दे कि धान उपार्जन केंद्र आरंग में 1756 तथा पारागांव में 569 पंजीकृत किसान है। 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर शुरू हो रहे धान खरीदी में कुल 2145 पंजीकृत किसानो से 83000 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए उपार्जन केंद्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

About the author

Tukeshwar Lodhi