छत्तीसगढ़ राजनीति

राम शंकर साहू असंगठित कर्मकार सुरक्षा मंडल में सदस्य नियुक्त

Written by Tukeshwar Lodhi

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल में सदस्य पद पर बलौदा बाजार भाटापारा जिले के नगर टुण्ड्रा निवासी राम शंकर साहू की नियुक्ति पर लोगों ने अपार हर्ष जताया है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार विधानसभा बिलाईगढ़ के अंतर्गत नगर टुण्ड्रा निवासी राम शंकर साहू(संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बलोदा बाजार) को राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल में सदस्य पद पर नियुक्त किए जाने पर लोगों में अपार हर्ष व्याप्त है ।इस पर लोगों ने राम शंकर साहू को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एवं विशेषकर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया है ।
ज्ञात हो कि राम शंकर साहू विगत चार कार्यकाल से नगर पंचायत टुंड्रा में पार्षद व सभापति के पद पर कार्यरत हैं एवं तीन बार ग्रामीण सेवा सहकारी समिति टुण्ड्रा में भी सदस्य हैं। राम शंकर की नियुक्ति पर प्रमुख रूप से गजेंद्र पटेल, लक्ष्मी पटेल, शैलेंद्र देवांगन, नलकुमार पटेल ,प्रेमशिला नायक, डॉक्टर भूपेंद्र नायक, जवाहर पटेल ,मोतीराम साहू जीवर्धन पटेल, गोप लाल पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष टुंड्रा मोतीराम साहू, पार्षद दिनेश देवांगन, सतीश साहू, मनीराम पंकज, सत्तार मोहम्मद, खोलटू चौहान, सुखीराम वर्मा, हर नारायण साहू , नारद पटेल ,जब्बार मोहम्मद , बहादुर कैवर्त्य, जगन्नाथ केसरवानी , हर नारायण साहू, जगत राम ,संतराम बरिहा, आदि ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार एवं कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार जताया है।

About the author

Tukeshwar Lodhi