आरंग छत्तीसगढ़ संस्कृति

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आरंग में 31 अक्टूबर को होगा “एकता दौड़” का आयोजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(29.10.22)- सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को पूरे देश मे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।वही आरंग में इस अवसर पर आरंग नगर पालिका द्वारा 31 अक्टूबर को “एकता दौड़” का आयोजन किया जाएगा।मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरीसिंह ठाकुर ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर राष्ट्र की एकता और अखंडता के सद्भावना स्वरूप “एकता दौड़” का आयोजन आरंग के बद्री प्रसाद लोधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आरंग से प्रातः 07.00 बजे से प्रारंभ होगा जो मुख्य मार्ग गौरवपथ होते हुए बस स्टैंड में समापन समारोह के साथ समाप्त होगा।

About the author

Tukeshwar Lodhi