अपराध आरंग छत्तीसगढ़

आरंग ब्रेकिंग : अज्ञात मानव कंकाल की गुत्थी को आरंग पुलिस ने सुलझाया

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(29.10.22) – थाना आरंग के अप0क0 382 / 2022 धारा 302, 201, 34 भादवि के प्रकरण में थाना आरंग के मर्ग क० 49 / 2019 धारा 174 जाफों की जांच पर पाया गया कि प्रार्थी कृष्णा बंजारे पिता फागूराम 25 वर्ष सा० कुसमुंद थाना आरंग ने दिनांक 25.04.2019 के प्रातः ग्राम कुसमुंद में रंजित सोनकर सब्जी बाड़ी में काम कर रहा था वहां पर ग्राम केसला निवासी कृपाराम यादव ने डीआई वाहन लेकर करेला सब्जी लोड करने आया था इसे बताया कि ग्राम केसला बजरंग भांठा के बीच खदान में हडडी पड़ा है, जिसे जाकर देखा खदान में बाहर एवं अंदर हड्डी पड़ा हुआ दिखाई दे रहा था, पत्थर में कुछ चुड़ी पड़े हुये थे, पत्थर के निचे मानव खोपड़ी था रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरंग द्वारा किया गया अज्ञात मानव खोपड़ी व हड्डी को परीक्षण हेतु सीएचसी आरंग भेजा जाकर मेकाहारा अस्पताल रिफर करने पर परीक्षण कराया गया जो अज्ञात मानव खोपड़ी को स्त्री का होना उम्र 30 वर्ष – 05 वर्ष का होना लेख किया तथा एफएसएल जांच पर रासायनिक विष नहीं होना पाया गया।

मर्ग जांच दौरान ग्राम कुसमुंद निवासी श्रीमति सुमित्रा बंजारे पति स्व० फागुराम बंजारे 47 वर्ष द्वारा अज्ञात मानव खोपड़ी को अपनी पुत्री अनिता कुर्रे का होना आवेदन देने पर डीएनए परीक्षण कराया गया, जो प्राप्त डीएनए रिपोर्ट में श्रीमति सुमित्रा बजारे का रक्त नमुना व अज्ञात मानव खोपड़ी के दांत व क्लेवीकल बोन से प्राप्त डीएनए को सामान होना तथा सुमित्रा बंजारे की जैविक माता होना लेख किया है, जो सुमित्रा बंजारे की पुत्री अनिता कुर्रे पति देवचंद कुरें सा० अमोदी का होना पाया गया. जो दिनांक 15.11.2018 के 01.30 बजे घर से कहीं चले जाना जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी देवचंद कुर्रे के द्वारा दिनांक 16.11.2018 को गुम इंसान क० 48/2018 दर्ज कराया गया। संपूर्ण जांच पर पाया गया कि मृतिका अनिता कुरें क अज्ञात मानव खोपड़ी व हड्डी मृतिका का ही होना पाये जाने तथा ग्राम केसला ढोलगी नाला के पास छोटा पत्थर खदान में मिट्टी पत्थर से दबा हुआ मिला जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर साक्ष्य छिपाने हेतु पत्थर खदान में शव को गड़ा देना जो धारा 302, 201 भादवि का अपराध पाये जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उपपुलिस अधीक्षक क्राइम के दिशा निर्देश में सायबर टीम उनि अमित कश्यप, प्रआर लवेश चन्द्राकर, आरक्षक टुकेश निषाद, राकेश सोनी तथा थाना प्रभारी आरंग निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के हमराह में उनि सालिकराम साहू, प्रआर ऋषि पटेल, लालजी वर्मा, आरक्षक व्यासनारायण घृतलहरे, राकेश सिंह, जितेन्द्र गेण्ड, अविनाश टण्डन, गजेन्द्र डहरे, केजूराम पिस्दा, दुर्गेश चन्द्राकर के द्वारा आरोपी 1. देवचंद कुर्रे पिता लालाराम कुर्रे उम्र 35 वर्ष 2. देवदास कुर्रे पिता लालाराम कुर्रे उम्र 27 वर्ष साकिनान अमोदी थाना खरोरा 3 तेजराम चतुर्वेदी उर्फ तेजू उर्फ पोरा पिता बिसेसेनी चतुर्वेदी उम्र 36 वर्ष साकिन कुसमुंद थाना आरंग जिला रायपुर को दिनांक 29.10.2022 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करते हुये दिनांक घटना 15.11.2018 के रात्रि मृतिका अनिता कुरें की हत्या कर पत्थर खदान में गाड़ देना स्वीकार किये, तथा हत्या में प्रयुक्त टंगिया, गमछा एवं क्रूजर तुफान वाहन क्रमांक सीजी 04 केवाय 3090 को जप्त किया गया है। आरोपीगणों को माननीय न्यायालय रायपुर में पेश किया गया है।

About the author

Tukeshwar Lodhi