छत्तीसगढ़

रायपुर: युवक के लापता होने पर परिजनों ने आमजन से सहयोग की अपील की रायपुर निवासी धीरज कुमार साहू

Written by mediampcg

रायपुर, दिनांक 14 जून 2026
युवक के लापता होने पर परिजनों ने आमजन से सहयोग की अपील की
रायपुर निवासी धीरज कुमार साहू (जन्म तिथि 28 जुलाई 2007) दिनांक 06 जून 2026 से लापता हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरज कुमार साहू शनिवार सुबह लगभग 10:20 बजे शिवानंद नगर (सेक्टर-2), खमतराई, रायपुर स्थित अपने निवास से ग्राम दरबा, थाना कुरूद, जिला धमतरी जाने के लिए निकले थे।
परिजनों के अनुसार उन्हें अंतिम बार पचपेड़ी नाका, रायपुर में बस में बैठते हुए देखा गया था। इसके बाद वे न तो अपने गांव पहुंचे हैं और न ही वापस रायपुर लौटे हैं। परिवारजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

मुख्य जानकारी
नाम: धीरज कुमार साहू
जन्म तिथि: 28 जुलाई 2007
उम्र: लगभग 18-19 वर्ष
शिक्षा: 12वीं पास
कद-काठी: सामान्य कद, गोरा रंग
पहचान: काले एवं छोटे बाल

परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को धीरज कुमार साहू के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क सूत्र :
ओम प्रकाश साहू (पिता) – 8319337003
रोशन साहू (गांव संपर्क) – 9575474215
परिवार ने आमजन, सामाजिक संगठनों एवं मीडिया से युवक की सकुशल तलाश में सहयोग करने की अपील की है।
जारीकर्ता:

ओम प्रकाश साहू (पिता) 8319337003
शिवानंद नगर (सेक्टर-2), खमतराई, रायपुर (छ.ग.)

About the author

mediampcg