छत्तीसगढ़

रायपुर : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान

Written by mediampcg

रायपुर 10 जून 2026

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत  गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं अन्य निर्धारित माध्यमों से पात्र श्रमिकों एवं व्यापारियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 10 जून को नगर पालिका परिषद गौरेला में, 11 जून को नगर पालिका परिषद पेंड्रा में और 12 जून को नगर पंचायत मरवाही में विशेष पंजीयन शिविर लगेगा। पात्र हितग्राहियों को शिविर में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। पंजीयन उपरांत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत पेंशन सुरक्षा का लाभ प्राप्त होगा। जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, स्वरोजगार से जुड़े व्यक्तियों तथा छोटे व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है। यह अभियान श्रमिकों एवं व्यापारियों के सामाजिक और आर्थिक भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

About the author

mediampcg