रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते कोरोना के आंकड़े बेहद चिंताजनक है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक बुलाई गई है। कोरोना रोकथाम को लेकर बैठक में अहम चर्चा हो सकती है। इस दौरान बैठक में सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।
मंगलवार को मिले 9921 नए कोरोना संक्रमित मरीज
आपको बता दें मंगलवार को छत्तीसगढ़ में 9921 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1552 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 53 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है संक्रमण
प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 4363 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 9921 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 3 लाख 86 हजार 269 हो गई है।

