छत्तीसगढ़

छग में कोरोना की दूसरी लहर ने मचाई तबाही 9 हजार 921 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान

Written by mediampcg

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 9 हजार 921 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है. जबकि 53 लोगों की कोरोना से जान गई है. राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 1 हजार 552 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं.

कई जिलों में कोरोना की लहर

रायपुर जिले में अकेले 2821 कोरोना मरीज सामने आए है. वहीं 26 लोगों की मौत हुई है. रायपुर में 1838, राजनांदगांव में 940, बिलासपुर में 545, महासमुंद में 468, सरगुजा-कोरबा-बालोद- बेमेतरा-कबीरधाम-धमतरी-जशपुर-कांकेर जिले में 200-200 से अधिक मरीज मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 29 हजार 408 लोग ठीक हो चुके है. अभी तक 4 हजार 416 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 52 हजार 445 है. प्रदेश में आज 47 हजार 973 लोगों का सैंपल लिया गया है.

About the author

mediampcg