आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

EXCLUSIVE: राजीव भवन लोकार्पण एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के लिए रोड मैप तैयार..कार्यक्रम में आने वाले लोगो को नही होगी कोई परेशानी…वाहन पार्किंग के लिए चाक चौबंद व्यवस्था..देखे रोड मैप..

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग, 31 मई 2023/रायपुर जिले के आरंग शहर में जून माह के 4 तारीख को भव्य राजीव भवन का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम रखा गया है।
कार्यक्रम आरंग के कलई रोड में दोपहर एक बजे आयोजित हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कु. शैलजा और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों तथा राज्य सरकार के मंत्रियों और विधायकों की गरिमयी उपस्थिति में भवन का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन के लिए चाक-चौबंध व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने लोगों के लिए चारों दिशाओं में पार्किंग व्यवस्था के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था की गई है।

ग्राम भैंसा, समोदा, कोसरंगी गुल्लू तथा खरोरा मार्ग की ओर से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग-02 में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं 02 पार्किंग के समाने से ही व्हीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 02 पार्किंग के पास ही भैंसा समोदा, कोसरंगी गुल्लू की ओर से आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था निर्धारित है। ग्राम बैहार की ओर से आने वाले गौरवपथ होते हुए कॉलेज चौक आएंगे और पारागांव रोड की ओर से आने वाले आगंतुकों के लिए थाना से इंदिरा चौक इंदिरा चौक से कॉलेज चौक होते हुए ग्राम घुमराभाठा मार्ग पर मंडी प्रांगण में कार पार्किंग की व्यवस्था है। उससे जुड़े हुए पार्किंग नंबर-3 है, जो आईटीआई की ओर आगे बढ़ती है। कलई रोड से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग नंबर-1 है। आरंग-गुल्लू-01, भानसोज और चन्दखुरी से आने वाले लोगों के लिए पार्किं नंबर-1 के पास भोजन की व्यवस्था की गई है। आगंतुकों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर भी लगाए गए हैं। लखौली, मंदिर हसौद, नया रायपुर से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग नंबर-3 के पास भोजन की व्यवस्था की गई है। कॉलेज राड के आगे कॉलेज चौक से थोड़ी दूर में बेरियर है, जहां से लोगों को पैदल यात्रा करना होगा। सुविधा के दृष्टिकोण से बीचो-बीच में राजीव भवन सभा स्थल (मंच) रखा गया है, ताकि लोग आसानी से आ-जा सकेंगे।

About the author

Tukeshwar Lodhi