आरंग(07.04.23)- शिवसेना आरंग विधानसभा द्वारा रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को आरंग के बस स्टैंड में देश की सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देंगी।कार्यक्रम में शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार और प्रदेश शिवसेना के महिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे नगर सहित क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।शिवसेना नगर अध्यक्ष राज दुबे और रिंकू यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।