आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर

जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर सम्मान समारोह में पहुंचे मंत्री डॉ.डहरिया..आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ भवन के लिये मंत्री डॉ. डहरिया ने की 25 लाख रूपये की घोषणा..

Written by Tukeshwar Lodhi

◆ महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से बचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की है बड़ी भूमिका : मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया

◆ गोद भराई रस्म में गर्भवती महिलाओं का मंत्री डॉ. डहरिया के किया सम्मान

आरंग(08.04.23)- महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत कृषि उपज मंडी आरंग में 06 अप्रैल को जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे तथा बड़ी संख्या में उपस्थित महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं परियोजना अधिकारियों की सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के सुपोशण एवं शिक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों की महती भूमिका रही है। इन्हीं के प्रयासों से गर्भवती महिला छोटे बच्चों को सुपोषित भोजन उपलब्ध हो पाता है। साथ ही छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त राज्य बनाने की दिशा में आगनबाड़ी की बड़ा योगदान रहा है। इसके अलावा इस विभाग के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी महिला स्व सहायता समूहों को महिला कोश ऋण योजना अंतर्गत स्वरोजगार हेतु 3 प्रतिषत वार्षिक ब्याज पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायका की मेहनत एवं लगन को देखते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन को 6500 से बढ़ा कर 10000 एवं सहायिका के वेतन 3250 को बढ़ाकर 5000 किया गया। साथ सभी आंगनबाड़ी भवनों में गैस चूल्हा का वितरण किया जा चुका है। 14आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। आगे उन्होंने अपने उद्बोधन में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को महिला जागृति एवं सह सम्मान समरोह के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामाएं भी दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा भवन की मांग करने पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मंच से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ के भवन के लिये 25 लाख रूपये की घोषणा भी किये। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, चंद्रशेखर चन्द्रकार अध्यक्ष नपा. आरंग, देवनाथ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी आरंग, केशरी मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, दुर्गा राय जिला पंचायत सदस्य रायपुर, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटीआरंग, गौरी बाई देवांगन, शरद गुप्ता, राममोहन लोधी, उपेंद्र साहू, बिन्दू कोशले, अवध राम साहू, चम्मन कोशले, निषा मिश्रा जिला कार्यक्रम अधकारी, ऋषि बंजारे, परियोजना अधिकारी, लता सिंह परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक अंजना शर्मा, तरूण कांती एक्का, अल्का सक्सेना, निर्मला खलखो, केसर द्विवेदी, ऋतु परिहार, आशा पात्रे, ममता गायकवाड़, सरस्वती सोनी, सविता टण्डन, अंजू तिर्की, झरन धीवर, अंजू लहरे, प्रमिला गणवीर, राजकुमारी द्विवेदी, रानो ठाकुर, हेमंत शर्मा,पुष्पकुमार वर्मा, नंदनी चन्द्राकर अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ आरंग,संतोशी साहू अध्यक्ष मंदिरहसौद सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi