छत्तीसगढ़

सिक्ख समाज ने जारी किया सामाजिक डिस्काउंट कार्ड

पोस्टर का किया विमोचन, सिक्ख परिवारों को मिलेगा छूट का सीधा लाभ

रायपुर। सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ ने सोमवार को समाज के परिवारों के लिए अभिनव योजना की शुरूआत की है। इसके पोस्टर का विमोचन भी आज किया गया। सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा ने बताया, सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ द्वारा जारी डिस्काउंट कार्ड पूरे परिवार के लिए लागू रहेगा। इस डिस्काउंट कार्ड से समाज के दोनों पक्षों को फायदा पहुंचेगा। परिवार का कोई भी सदस्य इस कार्ड को लेकर पंजीकृत व्यवसायिक संस्थानों में खरीददारी के लिए जायेंगे, उन्हें दुकानदार द्वारा उनकी खरीदी पर अपनी सुविधानुसार डिस्काउंट कार्ड दिखाने पर छूट देगा।

सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के डिस्काउंट कार्ड का मकसद अपने समाज के परिवारों तथा व्यवसायों दोनों पक्षों को लाभ पहुंचाना है, इससे उनके व्यवसाय में वृद्धि होगी। दूसरी ओर परिवारों को छूट का सीधा लाभ भी मिलेगा। ‘डिस्काउंट कार्ड स्वीकार है’ यह लिखा हुआ स्टीकर भी सभी पंजीकृत संस्थानों में लगाया जाएगा। सिक्ख समाज द्वारा कपड़े की दुकान रेडिमेड शॉप, होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, आॅटो डीलर, कार डीलर, बिल्डर्स, किराना जनरल स्टोर्स, मेडिकल स्टोर्स, बूटीक, फैंसी स्टोर्स, रंग-पेंट की दुकान, हार्डवेयर आदि सभी तरह व्यवसाय करने वाले को पंजीकृत कर रहा है। शीघ्र ही सूची वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से समय-समय पर प्रदान की जाएगी। समाज का यह भी प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, अम्बिकापुर, जगदलपुर के साथ-साथ मेट्रो सिटी में दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, मद्रास, सूरत, अमृतसर, जालंधर सहित सभी प्रमुख शहरों के व्यवसायियों से भी संपर्क कर उन्हें पंजीकृत कर सदस्यों को लाभ दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। पोस्टर का विमोचन में समाज की प्रमुख हस्तियों ने किया, जिसमें प्रमुख रूप से गुरूबक्श सिंह छाबड़ा, नानक सिंह मक्कड़, सुरजीत सिंह सलूजा, राजवंत गरेवाल, निरंजन सिंह खनूजा, इन्दरजीत सिंह सलूजा के हाथों हुआ। इस मौके पर प्रमुख रूप से इन्दरजीत सिंह छाबड़ा, कुलदीप सिंह चावला, तेजिन्दर सिंह होरा, सतपाल सिंह खनूजा, भूपेन्द्र मक्कड़, अमरीक सिंह, जसबीर खनूजा, महिला विंग के संयोजक डॉ. रीना टूटेजा, इन्दरपाल अजमानी, कुलदीप सलूजा, हरजोत चावला, गुरदीप छाबड़ा, हरजीत अजमानी, रजत छपरा, अंकुश छाबड़ा, यू थिंक के अध्यक्ष मनराज सिंह कलशी, सुरेंद्र अजमानी, इकबाल सलूजा, प्रधान अजमानी, त्रिलोचन होरा, पूरन अरोड़ा व सिक्ख समाज के बहुत से लोग उपस्थित थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी