नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा गन्दगी फैलाये जाने पर आश्रम चौक के समीप इंडियन बिरयानी और फिरोज बिरयानी पर 500-500 रूपये, लाखेनगर चौक के समीप चिराग प्लास्टिक दुकान पर 5000 रूपये और 7 ठेले वालों पर 2800 रूपये इस प्रकार कुल 8800 रूपये का किया गया ई जुर्माना
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 5 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त गन्दगी फैलाये जाने से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत जी ई मार्ग में स्वामी विवेकानंद आश्रम चौक के समीप मुख्य बाजार क्षेत्र में दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पर गंदगी फैलाये पाए जाने और स्थल पर प्राप्त जनशिकायत सही पाए जाने पर इंडियन बिरयानी और फिरोज बिरयानी दुकान के सम्बंधित संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए 500-500 रूपये का ई जुर्माना किया. वहीं लाखेनगर चौक के समीप चिराग प्लास्टिक दुकान के संचालक पर 5000 रूपये का ई जुर्माना गंदगी मिलने पर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया गया. 7 ठेला संचालकों से गंदगी फैलाये जाने पर कुल 2800 रूपये का ई जुर्माना उन्हें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की कड़ी हिदायत देते हुए नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गंदगी फैलाये जाने से सम्बंधित जनशिकायत सही मिलने पर किया गया.
इस प्रकार विभिन्न सम्बंधित 10 दुकान संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए उन पर कुल 8800 रूपये का ई जुर्माना करने की कड़ी कार्यवाही वस्तुस्थिति की जानकारी लेने स्वच्छता व्यवस्था के किये गए औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू एवं श्री प्रेम मानिकपुरी एवं श्री दिलीप भारती की स्थल पर उपस्थिति में की गयी.