देश

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा सीरत-ए-मुस्तफा का पैगाम

उलेमा-ए-किराम की तकरीर में अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश
रायपुर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी, रायपुर की जानिब से आयोजित तकरीरी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। बुधवार को मुस्लिम हॉल बैजनाथपारा में खतीब-ए-आजम हिंदुस्तान मौलाना मोहम्मद सैफुल्लाह अलीमी कोलकाता ने तकरीर फरमाई। वहीं गुरुवार को खतीब-ए-मशरिक, हजरत अल्लामा उबैदुल्लाह खान आजमी किबला, दिल्ली ने सीरत-ए-मुस्तफा और उनकी तालीमात पर रोशनी डाली।
दोनों कार्यक्रमों में नात-ओ-सलाम के साथ अमन, मोहब्बत, भाईचारे, इंसानियत और नेक अमल का पैगाम दिया गया। अकीदतमंदों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
सदर मोहम्मद सोहेल सेठी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का असल पैगाम सीरत-ए-रसूल को अपनी जिंदगी में उतारना और उनके अमन व इंसानियत के पैगाम को समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के आगामी कार्यक्रम भी जारी रहेंगे, जिनमें बच्चों के लिए ‘पैगाम-ए-कुरआन 2026’ जिला स्तरीय सूरह व तजुर्मा प्रतियोगिता भी शामिल है। उन्होंने शहरवासियों से आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।

About the author

मीडिया एमपीसीजी