रायपुर। प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने बताया कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से यह भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला, शिक्षक एवं व्याख्याता के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी।
उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में शिक्षा विभाग द्वारा 2,104 शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती की जा चुकी हैं



