देश

सौम्या राठौर का चयन सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट पद पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ रायपुर की बेटी सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वाेच्च न्यायालय दिल्ली में जस्टिस चंद्रशेखर के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है।
संयुक्त संचालक जनसंपर्क संचालनालय रायपुर धनंजय राठौर और कम्पीयर- आकाशवाणी रायपुर रोशनी राठौर की पुत्री सौम्या ने एमएचसीईटी की परीक्षा में आॅल इंडिया में 23वां स्थान प्राप्त कर एशिया के सबसे पुराने लॉ कॉलेज ‘गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुम्बई’ से लीगल सार्इंस एंड एलएलबी की शिक्षा पूर्ण की है। इसके बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश एन.के. चंद्रवंशी के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर मार्च 2026 में नियुक्त होकर कार्य कर रही थीं। वहीं सौम्या की बहन शौर्या, जगदलपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। सौम्या राठौर और शौर्या राठौर दोनों बहन प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी