देश

400 साल पुराने राम मंदिर में राजभोग मनोरथ

पुरी की तरह मिट्टी के बर्तन में बना राजभोग

रायपुर। राजधानी के टिल्लू चौक स्थित लगभग 400 साल पुराने श्रीराम मंदिर में इस बार भगवान जगन्नाथ की पूजा में जगन्नाथपुरी की परंपरा को देखने का अवसर मिला। श्रीलक्ष्मीनारायण स्वामी बोधीदास मंदिर ट्रस्ट के मनोज नत्थानी ने बताया कि मंदिर में सोमवार को जगन्नाथपुरी मंदिर की परंपरा के अनुरूप पूजा-अनुष्ठान हुए। इसके लिए पुरी से सेवायत और रसोइए रायपुर पहुंचे थे। भोग की सामग्री से लेकर भोज बनाने के लिए बर्तन और लकड़ियां भी पुरी से लाई गर्इं थीं। दोपहर 1 बजे भगवान को राजभोग लगाया गया, जो पुरी की परंपरा के अनुसार मिट्टी के बर्तनों में तैयार किया गया। वहीं रात 10 बजे से अगले दिन सुबह तक भगवान के नाम संकीर्तन चलता रहा।
स्थानीय लोग इस मंदिर को बोधीदास मंदिर के नाम से भी जानते हैं। पहले यहां भगवान जगन्नाथ का ही मंदिर था। बाद में भगवान राम और माता सीता की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

About the author

मीडिया एमपीसीजी