युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक
रायपुर। राजधानी रायपुर की अधिवक्ता रानी देवांगन के ‘नारकोटिक्स लॉ एंड रिफार्म’ विषय पर लिखी गई पहली पुस्तक का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विमोचन किया। इस दौरान श्री साव ने पुस्तक की सराहना करते कहा कि ऐसे प्रयास से एक अधिवक्ता द्वारा समाज में सुधार सहित जागरुकता लाने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने अधिवक्ता रानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा समाज इस पुस्तक का अध्ययन कर नशे के विरुद्ध समाज में अपनी भूमिका तय कर सकेंगे। वही अधिवक्ता रानी ने पुस्तक में बताया है कि समाज में ड्रग्स (नशा) करने वालों की मनोदशा कैसी होती। वहीं जिस समय व्यक्ति नशा करता है, उस समय उससे कैसा व्यवहार करना चाहिए जिससे वो नशे की लत को छोड़ सके। साथ ही पुस्तक में ड्रग्स (नशे) की चैन को कैसे रोका जाये इस पर और ड्रग्स से संबंधित कानूनी व्यवस्था की जानकारी दी गई है। ताकि नशे के विरुद्ध समाज में जागरूकता बढ़े। विमोचन के दौरान अधिवक्ता राजेश कुमार फरिकार सहित अधिवक्ता अंकित फूलझेले विशेष रूप से उपस्थित रहे।



