देश

सावन उत्सव: सांसद लक्ष्मी वर्मा के हाथों 6 पुस्तकों का विमोचन

रायपुर। जय जोहार साहित्य एवं संस्कृति संस्थान द्वारा वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह व सावन उत्सव में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और आमंत्रित अतिथियों के हाथों अंचल के छह साहित्यकारों की लिखी पुस्तकों का विमोचन किया गया। जिनमें बलौदाबाजार के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार राजेश मिश्रा की दो कृतियां ‘सर्द सुबह का सूरज’ तथा ‘मेरे गीतों में तुम’ महाराष्ट्र की ख्यातिलब्ध लेखिका व गीतकार सुमन गोपाल दुबे की पुस्तकें ‘सत्रहवां श्रृंगार’ एवं ‘दो ही पंक्तियां’ समेत भाटापारा की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सीमा अवस्थी की पुस्तकें ‘शानविका’ तथा ‘भावना के रंग’ का विमोचन कर उनपर साहित्यिक परिचर्चा भी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने की। वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज, विश्व हिंदी महासंघ के निदेशक नर्मदा प्रसाद मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुधीर शर्मा तथा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज सभा एवं शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सीमा निगम व संचालन पतंजलि मिश्र ने किया।

जोशी बहनें रहींसावन सुंदरी प्रतियोगिता की विजेता
जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान की संगठन सचिव प्रीति मिश्रा ने बताया, इस अवसर पर सावन आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद हुई सावन सुंदरी प्रतियोगिता की विजेता जोशी बहनें रहीं, जिन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 3 सांत्वना पुरस्कार समेत सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भेंट किए गए। सुमन गोपाल दुबे के आभार प्रदर्शन के साथ आयोजन का समापन हुआ।

About the author

मीडिया एमपीसीजी