गायत्री परिवार ट्रस्ट गुढ़ियारी में करेगा भव्य स्वागत
रायपुर। सावन के पावन महीने में शिव भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। पिछले 8 वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा निकाल रहे शिवभक्त और विधायक राजेश मूणत की कांवड़ यात्रा का इस बार गुढ़ियारी के मंगलवारी बाजार चौक में 23 अगस्त को सुबह 11 बजे गायत्री परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। गायत्री ट्रस्ट समता कॉलोनी के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस व ट्रस्टी दीनानाथ शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कांवड़ यात्रियों पर फूलों की वर्षा करने ट्रस्ट द्वारा रायपुर महानगर के सभी प्रज्ञा पीठों के सदस्यों और गायत्री परिजनों को आमंत्रित किया गया है। गुढ़ियारी मंगलवारी बाजार चौक में स्वागत के बाद यह कांवड़ यात्रा महादेव घाट के श्रीहटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी।



