आज पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा मान. स्वास्थ्य मंत्री जी जानबूझकर एक अनुसूचित जाति के नेता को बदनाम कर रहे हैं, मैंने आवास खाली करने के पूर्व सभी विभागों से NOC लिया है, जिन सामानों के निकाले जाने की बात मंत्री महोदय कह रहे हैं वह मेरे व्यक्तिगत सामान हैं, वह मैं लेकर गया हूं
Video देखने के लिए किलिक करे
इस प्रकार बिना जानकारी मेरी छवि खराब करने के लिए मंत्री जी को माफी मांगनी चाहिए – डॉ. शिवकुमार डहरिया
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पूर्व मंत्री शिव डहरिया का बंगला आबंटित किया गया है, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बंगले निरीक्षण के दौरान दीवाल से लाइट खंबा, सोफा, एसी, बिजली का तार बिजली का डब्बा कांच के दरवाजे सहित लाखों का सामान गायब है. इसको लेकर श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व मंत्री के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच करवाने का बयान दिया था. वही पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने स्वास्थ्य मंत्री से माफ़ी मांगने की मांग की है.

