छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है।

रायपुर 6 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान सदन की सात बैठकें होंगी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सत्र की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने सत्र के दौरान विभागों में विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन करने और नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। सत्र 30 दिसंबर तक चलेगा। मुख्य सचिव ने कहा है कि शासकीय विधि विषयक कार्य (विधेयक) निर्धारित सात दिन पहले विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध करा दिए जाए।

विधेयकों के संबंध में चर्चा के लिए सभी तैयारियां कर ली जाएं। उन्होंने लंबित आश्वासनों के उत्तर सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले पत्र-प्रतिवेदन-साहित्य आदि समय-सीमा मे विधानसभा को उपलब्ध कराने कहा गया।

About the author

mediampcg