आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर

ये आंसू कुछ कहती है- “आरंग में हो रहे विकास कार्य जनता का प्यार और आशीर्वाद..” और रो पड़े मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया…

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(06.04.23)- प्रदेश के सबसे तेजतर्रार और अपने तेवर से विरोधियों को जवाब देने वाले मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को भावुक होते देख लोग दंग रह गए। 4 साल में आरंग की तकदीर और तस्वीर बदलने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया पहली बार भावुक होते हुए जनता के सामने रो पड़े।मौका था आरंग के नवीन नगर पालिका कार्यालय के लोकार्पण एवं 151 से अधिक के विकास कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण का।कार्यक्रम में पहुँचे मंत्री डॉ.डहरिया का भव्य स्वागत हुआ और मंच पर सभी समाज के लोगो द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।जब मंत्री अपना भाषण देने आए तो जनता का आभार प्रकट करते हुए क्षेत्र में हुए विकास कार्यो को जनता का प्यार और आशीर्वाद बताते हुए रो पड़े।मंत्री को रोते देख कार्यक्रम में सन्नाटा छा गया।इसके बाद वरिष्ठ नेता द्वारिका साहू उनके पास गए और उनको ढांढस बंधाया।इसके बाद भी मंत्री डॉ.डहरिया भावुक होते गए जिसके कारण वे ज्यादा कुछ बोल नही पाए और अपना भाषण समाप्त कर दिया। पहली बार मंत्री का भावुक चेहरा देख लोगो को एकाएक विश्वास भी नही हुआ कि जो मंत्री अपनी बेबाक और तेजतर्रार अंदाज के लिए जाने जाते है उनका दिल आरंग की जनता का प्यार और आशीर्वाद पाकर पसीज गया।

About the author

Tukeshwar Lodhi