देश

डागा कन्या महाविद्यालय में तुलसी जयंती

रायपुर। प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर गरिमामय आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर संत तुलसीदासजी के जीवन, व्यक्तित्व एवं साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की डॉ. आरती पांडेय किया व तिजेश्वरी साहू ने किया। आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई एवं डॉ. पद्मा शर्मा विशेष रूप से सम्मिलित रहीं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी