रायपुर। पंजाबी सनातन सभा की युवा महिला इकाई के सावन महोत्सव में ‘विविधता में एकता’ का अनूठा संगम देखने को मिला। भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक दुल्हनों के रूप में सजी महिलाओं ने जब मंच पर अपनी सुंदर चाल और लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी, तो सभी उपस्थित लोग आनंदित हो उठे। अलग-अलग प्रांतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने इस उत्सव में चार चांद लगा दिए। सालाना उपहार भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस आयोजन में संरक्षक अर्चना डोंगर, मीनू चंगा, युवा महिला अध्यक्ष प्रिया तावड़े, सचिव तृषा, ज्योति चंगा व सारिका सेठ, संयोजिका पूजा चोपड़ा, अमिता शर्मा, मधु सेठी, वर्षा वोरा, दामन सकूजा, नीलम आहूजा व ममता गोगिया का प्रमुख सहयोग रहा। सर्वश्रेष्ठ दुल्हन का खिताब अमीता शर्मा व सोनिया विग को और सावन सुंदरी का ताज अर्चना डोंगर के सिर सजा।



