देश

श्रीसीमंधर स्वामी भगवान की भव्य भावयात्रा रायपुर में पहली बार

आध्यात्मिक चेतना और भक्ति का अनुपम संगम
साध्वी सिद्धांत ज्योतिश्री की पावन निश्रा में होगा आयोजन

रायपुर। जैन धर्मावलंबियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर है कि रायपुर नगरी में पहली बार वर्तमान तीर्थंकर श्रीसीमंधर स्वामी की भव्य एवं आलौकिक भाव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह अनूठा आध्यात्मिक आयोजन नाकोड़ा भैरव सोसायटी स्थित श्रीविमलनाथ जैन मंदिर के प्रांगण में रविवार, 23 अगस्त को प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस विशेष अवसर पर साध्वी सिद्धांत ज्योतिश्री एवं शिष्या साध्वी मंडल की पावन निश्रा प्राप्त होगी। यह भाव यात्रा श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, भावना, आराधना और आत्मिक शांति का विशेष अवसर बनेगी।

पहली बार रायपुर में अनूठा आध्यात्मिक आयोजन
चातुर्मास समिति के दिलीप लुंकड़ ने बताया, श्रीसीमंधर स्वामी वर्तमान में महाविदेह क्षेत्र के तीर्थंकर हैं और जैन दर्शन में उनका विशेष आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। उन्हीं की भावभक्ति एवं आराधना को समर्पित यह यात्रा रायपुर में अपने आप में एक अनोखा एवं विशेष आयोजन है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी