आरंग छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया कोरिया जिला में विभिन्न कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Written by mediampcg

*नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया कोरिया जिला में विभिन्न कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास*

रायपुर/10 दिसंबर 20/ नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया 11 और 12 दिसम्बर को कोरिया जिला के प्रवास पर रहेंगे। वे प्रातः 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा कोरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री डाॅ डहरिया दोपहर 12 बजे ग्राम घुघरा, बैकुण्ठपुर में गोठान का अवलोकन तथा मल्टी यूटीलिटी सेंटर का लोकार्पण में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.40 बजे से 1.10 बजे तक ग्राम बसवाही में नवीन पंचायत भवन सह उचित मूल्य की दुकान का अवलोकन एवं लोकार्पण में शामिल होंगे। वे 1.30 बजे कृषि महाविद्यालय चेरवापारा पहंुचेंगे और विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास कर आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मंत्री डाॅ डहरिया दोपहर 2.45 बजे ग्राम छिंदडाड पहंुचेंगे और वहां धान खरीदी केन्द्रों का अवलोकन के पश्चात किसानों से चर्चा करेंगे। वे अपरान्ह 3.20 बजे सर्किट हाउस बैकुण्ठपुर पहंुचेंगे। मंत्री डाॅ डहरिया शाम 4.50 बजे बैकुण्ठपुर स्थित झुमका बोट क्लब पहंुचेंगे और फिश एक्वेरियम का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगे। मंत्री डाॅ डहरिया शाम 5.50 बजे सर्किट हाउस पहंुचेंगे और यहां समाज प्रमुखों और संगठन प्रमुखों से भेंट एवं चर्चा पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे। 12 दिसम्बर को मंत्री डाॅ. डहरिया दोपहर 12.15 बजे बैकुण्ठपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे गोदरीपारा चिरमिरी पहंुचेंगे और उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण में शामिल होंगे। दोपहर 1.10 बजे वे गोदरीपारा चिरमिरी से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.40 बजे बैकुण्ठपुर सर्किट हाउस पहुचेंगे।
स./क्रमांक/ कमलज्योति

About the author

mediampcg