*मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा से गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण हेतु 281 लाख रूपये हुए स्वीकृत*
आरंग/ 24 मार्च 2023/ आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नगरीय प्रशासन,विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा से नवीन सहकारी समिति (सोसायटी)का गठन हुआ है तथा नवगठित सोसायटी अध्यक्षों के द्वारा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जनदर्शन में मुलाकात कर नवीन सोसायटियों में गोदाम एवं सर्वसुविधा युक्त कार्यालय भवन निर्माण कराने की मांग की गई थी। जिस पर मंत्री जी के अनुशंसा से छ.ग.शासन सहकारिता विभाग के द्वारा नाबार्ड साहयता से गोदाम सह कार्यालय निर्माण योजना 2022 अर्न्तगत नवीन सहकारी समितियों में गोदाम तथा कार्यालय भवन निर्माण हेतु 281 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिसमें सेवा सहकारी समिति फरफौद के लिये 25.56 लाख, देवरी के लिए 25.56 लाख, जरौद के लिए 25.56 लाख, गुल्लू के लिए 25.56 लाख, खमतराई के लिए 25.56 लाख, टेकारी के लिए 25.56 लाख, देवरतिल्दा के लिए 25.56 लाख, कोरासी के लिए 25.56 लाख, अमसेना के लिए 25.56 लाख, सेमरिया के लिए 25.56 लाख, मुनरेठी के लिए 25.56 लाख रूपये स्वीकृत मिली हैं। उक्त निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिलने पर आरंग विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सहकारी समिति के अध्यक्षों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। जिसमें प्रमुख रूप से खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, हेमलता डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष ज.पं. आंरग, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, दिनेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस चंदखुरी, देवनाथ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी आरंग, किशन लाल डहरिया अध्यक्ष फरफौद, सेवकराम निषाद अध्यक्ष देवरी, रहमतउल्ला खान अध्यक्ष जरौद, भूषण साहू अध्यक्ष गुल्लू, अवध राम लोधी अध्यक्ष खमतराई,शारदा देवी वर्मा अध्यक्ष टेकारी, प्रेमदास गर्ग अध्यक्ष देवरतिल्दा, राधेलाल यादव अध्यक्ष कोरासी, चतुरसिंह सिन्हा अध्यक्ष सेमरिया, सौरभ चन्द्राकर अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मुनरेठी हैं।

