आरंग(11.11.22)- केबिनेट मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के दिशा-निर्देश पर रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकार के मार्गदर्शन तथा पूर्व महासचिव एवं जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष खिलेश देवांगन के विशेष उपस्थिति में आरंग विधानसभा अध्यक्ष शुभांषु साहू के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा के संबंध में अंबेडकर भवन आरंग में बैठक आयोजित की गई,
जिसमे पदयात्रा को लेकर प्रस्ताव पश्चात कई निर्णय लिए गए,जिसमे प्रमुख रूप-
◆ विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा में युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।
◆ दिनांक 12 नवंबर दिन शनिवार से भारत जोड़ो पदयात्रा भंडारपुरी से प्रारंभ होगी,जो पिरदा-कोरासी-चोरभट्ठी-सकरी-तुलसी-कुसमूंद-समोदा-चपरीद से होकर ग्राम रानीसागर में संपन्न होगी।
◆ पदयात्रा के दौरान पदयात्री घर-घर पहुँचकर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए जानकारी देंगे एवं इनसे जुड़े पाम्पलेट वितरण किए जाएंगे।
◆ आरंगवविधानसभा क्षेत्र में 100 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी।
ये सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किए गए जिसमे सभी सदस्य एवं पदाधिकारी की सहमति प्राप्त हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से
सजल चंद्राकार जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण ,खिलेश देवांगन आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष,
शुभांषु साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा आरंग,विधानसभा उपाध्यक्षगण- कृष्णा साहू,ललित गायकवाड़,समीर गोरी,प्रीति मिश्रा, महासचिवगण-शेखर साहू,जितेंद्र चतुर्वेदी,मोहम्मद इख्तेहार खान,हेमा कुर्रे,उपेंद्र भारती,प्रणय बंसोर,विवेक मिश्रा,जयंत लोधी,प्रेम लाल ढ़ीढ़ी, अमित जलक्षत्री,महेंद्र यादव,प्रदीप पटेल सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

