आरंग राजनीति

युवा कांग्रेस चुनाव- सजल चंद्राकर बने रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष,क्षेत्र में जश्न का माहौल

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(01.10.22): प्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव के नतीजों का इंतजार आज खत्म हो गया।आकाश शर्मा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।वही रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पद पर आरंग के सजल चंद्राकर विजयी हुए हैं।सजल चंद्राकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 7317 मत अधिक हासिल कर जिलाध्यक्ष चुने गए। वही शुभांशु साहू आरंग विधानसभा अध्यक्ष तथा समीर गोरी उपाध्यक्ष चुने गए।
रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनने पर सजल चंद्राकर ने जीत का श्रेय क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि-नवरात्र के मौके पर माँ महामाया का आशीर्वाद मिला है।मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया जी ने मुझ पर जो विश्वास जताया था उस विश्वास को मेरे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूरा किया है।चुनाव के दौरान पार्टी के पदाधिकारियो और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिला जिसका प्रतिफल सबके सामने है।

About the author

Tukeshwar Lodhi