छत्तीसगढ़

चयन प्रक्रिया पूरा होने के बाद जल्द घोषित होगा गुरू घासीदास अलंकरण पुरस्कार: श्री धनेश पाटिला

 

चयन प्रक्रिया पूरा होने के बाद जल्द घोषित होगा गुरू घासीदास अलंकरण पुरस्कार: श्री धनेश पाटिल

*सामाजिक चेतना एवं दलित उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को किया जाता है सम्मानित*

*गुरू घासीदास अलंकरण पुरस्कार ना बंद होगा और न ही सरकार की ऐसी कोई मंशा: श्री धनेश पाटिला*

*अनुसूचित जाति समाज का आरक्षण काटने वाले भाजपा के लोग न करे अनर्गल बयान बाजी*

रायपुर,02 नवंबर 2020/राज्य स्थापना दिवस पर इस वर्ष गुरु घासीदास अलंकरण पुरस्कार की घोषणा नहीं किए जाने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के श्री नवीन मार्कंडेय के वक्तव्य के जवाब में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला ने कहा कि सामाजिक चेतना एवं दलित उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को दिए जाने वाले गुरु घासीदास अलंकरण पुरस्कार को राज्य सरकार ने बंद नहीं किया है और ना ही ऐसी कोई मंशा है। श्री पाटिला ने बताया कि कि गुरु घासीदास अलंकरण पुरस्कार सहित दानवीर भामाशाह और मधुकर खेर अलंकरण पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। इन अलंकरण पुरस्कारों की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश द्वारा बघेल द्वारा संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को अलग से अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
श्री धनेश पाटिला ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति समाज सहित सभी वर्गों के विकास और सम्मान के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा किसी भी समाज को अपमानित करने की कोई मंशा नहीं है और ना ही कांग्रेस पार्टी की सरकार कभी ऐसे होने देगा। श्री पाटिला ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के आरक्षण काटने वाले भारतीय जनता पार्टी को इस तरह का अनर्गल आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अनुसूचित जाति समाज को उनके जनसंख्या के अनुपात में 12 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 13 प्रतिशत करने का भी निर्णय लिया गया और राजपत्र में इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। श्री पाटिला ने कहा कि भाजपा के राज में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार इस कदर बढ़ गई थी कि उनकी कही सुनवाई नहीं होती थी। अनुसूचित जाति समाज के लोग बेबस और लाचार थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के सतत विकास और उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए विशेष योजना बनाकर कार्य कर रही है।
धनेश पाटिला

प्रदेशाध्यक्ष, (अनुसूचित जाति विभाग)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़

About the author

mediampcg