देश

ठाकुरजी को लगाया 56 भोग, जैनम का भक्तिमय आयोजन

‘जैनम’ की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया कान्हा जी का जन्मोत्सव

रायपुर। ‘जैनम’ की महिला सदस्यों द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को स्वामी विवेकानंद विमानतल के समीप जैनम भवन परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया। जिसमें भारतीय परिधानों के साथ ही अनेक महिलाएं राधा रानी का स्वरूप धारण कर शामिल हुईं। नंदलाला को गोद में लिए हुए महिलाओं ने इस आयोजन का शुभारंभ भजन मंडली के मधुर-भक्तिमय भजनों के साथ मंगलमयी परिक्रमा करते हुए किया। भजनों की मधुर प्रस्तुति दे रहे थे प्रख्यात गायक तरुण सोनी व साथी। भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाकर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटी गई। पूरा जैनम परिसर इस प्रसंग पर राधा रानी के प्रेम, भक्ति और माधुर्य से ओतप्रोत दिखाई दिया। चारों ओर राधे-राधे, श्रीराधे… के मधुर स्वर गुंजायमान रहे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी