16 वां राज्य स्तरीय विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन आज
रायपुर /अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत रायपुर, सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच, कान्यकुब्ज सभा व शिक्षा मंडल एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 16 वा राज्य स्तरीय विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन का निशुल्क आयोजन रविवार 21 दिसंबर को आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर में किया जा रहा है विकलांग परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन समिति के संयोजक वीरेंद्र पांडे,राजेश अग्रवाल ,सह संयोजक घनश्याम पोद्दार श्रीमती अनुराधा दुबे, राजेश दीक्षित एवं विकलांग चेतना परिषद के प्रांत अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल व महामंत्री संतोष तिवारी एवं कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया उद्घाटन रविवार की सुबह 11:00 बजे होगा इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा व अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल एवं डॉ विनोद पांडे धमतरी उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति डॉ विनय पाठक करेंगे! छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवविवाहित विकलांग जोड़ों को ₹50000 से एक लाख रुपए तक विवाह प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले विकलांग युवक युवती सभी प्रमाणपत्रों की सत्य प्रतिलिपि ही जमा करें परिचय सम्मेलन में आने वाले युवक युवती अपने अभिभावक के साथ ही आवे
तय जोड़ों का सामूहिक विवाह आगामी ,एक मार्च 2026 को आशीर्वाद भवन रायपुर में संपन्न होगा सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 को रखी गई है कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं निशुल्क रहेंगी

