देशभक्ति और रोमांच का संगम रायपुर। इन्फिनिटी राइडर्स क्लब द्वारा देशभक्ति, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित विशेष बाइक राइड का आयोजन किया गया। राइडर्स ने राजधानी रायपुर से लगभग 360 किलोमीटर की राउंड ट्रिप तय करते हुए चौलाधुआ वॉटरफॉल्स, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा का रुख किया। इस विशेष राइड का उद्देश्य क्लब के सदस्यों के बीच एकता, अनुशासन और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी नागरिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना रहा। राइड के दौरान क्लब के सदस्यों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता को विशेष महत्व दिया। आम जनता एवं साथी यात्रियों को सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों के पालन तथा हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही राइडर्स ने आपातकालीन सहायता के लिए भी स्वयं को तैयार रखा। सड़क दुर्घटना, वाहन खराब होने अथवा किसी अन्य अप्रत्याशित परिस्थिति में जरूरतमंदों को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक आॅन-रोड सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। इस दौरान क्लब का संदेश ‘आजादी सिर्फ एक दिन का जश्न नहीं, यह हर राइड में हमारे जुनून में जिÞंदा रहती है’ को जन-जन में प्रसारित किया गया।



