रायपुर शिक्षा

दाबके स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

रायपुर। सौ. कुसुमताई दाबके स्मृति पाठशाला में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष शेखर रावसाहेब अमीन व समिति के सचिव प्रदीप गोविंद शितूत के हाथों शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा चौथी, 5वीं एवं 8वीं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्रा कुमकुम ने कविता व दिव्या निषाद ने भाषण के माध्यम से देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। छात्राओं ने समूह गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। वहीं शिक्षिका मेघा झा ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया। प्रारंभ में अतिथि सत्कार प्राचार्य उषा बाघमार ने किया। कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन किया प्रधान अध्यापक जितेंद्र सेन ने।

About the author

मीडिया एमपीसीजी