छत्तीसगढ़ • रायपुर

पंजाबी सनातन सभा के हेल्थ कैंप का 200 लोगों ने लिया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह, एमएमआई की मेडिकल टीम का रहा सहयोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा द्वारा सोमवार को पंजाब केसरी भवन, जोरा में आयोजित हेल्थ कैंप में लगभग 200 लोगों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। एमएमआई की मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण में अपनी महती सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के आयोजन व संचालन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सतिंदर कोहली, यूथ विंग अध्यक्ष विवेक साहनी, संरक्षक सुनील डोगर, जवाहर खन्ना, कोषाध्यक्ष विकास मोदी, उपाध्यक्ष नीरज सेठी, विकास विग, यूथ विंग संरक्षक रोहित अरोड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष अलका मोदी, महिला यूथ अध्यक्ष प्रिया टावरे, विभूति अरोड़ा, मिताली गुप्ता, ज्योति अरोड़ा, पूजा चोपड़ा, संध्या चंगा, वर्षा वोहरा, रीना सखूजा, अर्चना डोगर, सनी डोडेजा, राजीव गेरा, सुशील सखुजा, मित्तेश कक्कड़ एवं अमित वर्मा की सक्रिय सहभागिता रही। मीडिया प्रभारी रोहित अरोड़ा ने बताया, इस कैंप में डॉ. सोनल व्यास, डॉ. आकांक्षा चिखलीकर, डॉ. सुनील गुनियाल, डॉ. अवधेश कुमार भारत, डॉ. अभिषेक जैन एवं डॉ. पंकज पटेल ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी