रायपुर। गुढ़ियारी रास गरबा उत्सव समिति के बैनर तले गुढ़ियारी के मारूती मंगलम मैदान में 12 से 19 अक्टूबर तक लाईव बैण्ड और पारंपरिक वेशभूषा के साथ रास गरबा उत्सव का आयोजन होगा। पारिवारिक माहौल में रात्रि 8:30 बजे से होने वाले इस गरबा उत्सव में प्रतिभागियों को प्रतिदिन आकर्षक उपहार भेंट किए जाएंगे। जिसमें प्रथम विजेता को हर दिन एक डायमण्ड रिंग एवं समिति द्वारा अन्य आकर्षक उपहार प्रमुख आकर्षण रहेंगे। सोमवार, 12 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे से आयोजन स्थल पर श्रीराणी सती दादी का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जिसमें निखिल, श्याम शर्मा एंड ग्रुप राजनांदगांव द्वारा संगीतमय भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही 511 महिलाओं द्वारा दादी का मंगल पाठ किया जाएगा।