छत्तीसगढ़

अग्रसेन कार्निवल: उमड़ा उत्साह, ग्रैंड तंबोला ने बांधा समां

आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

विराट कवि सम्मेलन से होगा समारोह का समापन

रायपुर। अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा आयोजित भव्य अग्रसेन कार्निवल उत्साह, उमंग और मनोरंजन के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्निवल में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गेम्स, एग्जीबिशन, लकी ड्रॉ एवं बुजुर्गों की चौपाल सहित विभिन्न गतिविधियों ने आयोजन को आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ग्रैंड तंबोला रहा। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आयोजन स्थल पर रोमांच एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल व मीडिया प्रभारी योगेश अग्रवाल के अनुसार इस कार्निवल का उद्देश्य समाज के सभी आयु वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-मिलाप, मनोरंजन और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा।

सजेगी कवियों की महफिल

अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल ने बताया, श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत रविवार, 11 अक्टूबर को अग्रसेन धाम से भव्य अग्रसेन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे आयोजित समापन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गौरीशंकर अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में सम्मिलित होंगे। जयंती महोत्सव आयोजन समिति के सह मीडिया प्रभारी दीपक गुप्ता व उदित अग्रवाल ने बताया, कवि सम्मेलन में लोकप्रिय कवि शशिकांत यादव, सुदीप भोला, पार्थ नवीन, रुचि चतुर्वेदी एवं दिनेश ‘देसी घी’ अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।

समापन समारोह में समाज के गणमान्यजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होकर अग्रसेन जयंती महोत्सव के समापन के साक्षी बनेंगे। महोत्सव के विभिन्न आयोजनों के माध्यम से समाज की एकता, सेवा, संस्कृति एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया गया है।

आयोजन में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, जयंती प्रभारी राजेश हैलीवाल, मीडिया प्रभारी योगेश अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी सीए गोपाल अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल एवं दीपक गुप्ता, डॉ. कमलेश्वर अग्रवाल, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र सराफ, मनमोहन अग्रवाल, सतपाल जैन, किसान अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, योगी अग्रवाल, जे.पी. अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल एवं राम अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजनों का सहयोग रहा।

अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल, वेदांत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल सहित युवा मंडल के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल, राजरानी बंसल, राजश्री अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल तथा युवती मंडल की अध्यक्ष कंचन अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, श्रुति जालान एवं तुलसी कनोडिया सहित समाज के सदस्यों की सहभागिता रही।

About the author

मीडिया एमपीसीजी