छत्तीसगढ़ • रायपुर

सर्वधर्म हनुमान मंदिर में हुई महाआरती

सर्वधर्म हनुमान मंदिर में हुई महाआरती

विशाल भंडारे में सैकड़ों ग्रहण की प्रसाद

रायपुर। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में शनिवार को महाआरती एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी, सचिव महेंद्र सिंघानिया ने बताया कि यह अनुष्ठान प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना से किया गया। महाआरती के उपरांत विशाल महाभंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। महाआरती के दौरान सुब्रत घोष, सुजीत परिहार, अजय पणिकर, किशोर नायक, अखिल चटर्जी, संतोष श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, मोनू आहूजा, रवि राठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी