रायपुर। पंजाब केसरी भवन के स्थापना दिवस पर रविवार, 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में विशाल नि:शुल्क जयपुर पैर शिविर का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के अध्यक्ष सतिंदर कोहली, महासचिव राजीव विग व अश्विनी विग ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं पंजाब केसरी भवन के स्थापना दिवस के इस अवसर पर यह आयोजन सामाजिक सेवा के तहत किया जा रहा है। जिसमें चिन्हित जरूरतमंद दिव्यांगों को नि:शुल्क जयपुर पैर दिए जाएंगे।
सहयोग के लिए स्वयं आगे आए समाजसेवी
इस पुनीत कार्य के लिए सभा के वरिष्ठ सदस्यों ने सहर्ष सहयोग की घोषणा की है, जिनमें राजीव विग, अशोक मग्गू, डॉ. एच.एस. कुमार, विकास मोदी, सुनील जग्गी, मनमोहन विग तथा महिला विंग की सदस्य शामिल हैं। सहयोग के इच्छुक सदस्य अश्विनी विग से संपर्क कर सकते हैं।