छत्तीसगढ़ • रायपुर

बीरगांव के महासम्मेलन में बड़ी तादात में जुटे सर्व उत्तर भारतीय समाज जन

रायपुर। बीरगांव में सर्व उत्तर भारतीय समाज के भव्य महासम्मेलन का आयोजन कोमल रंजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बीरगांव, भनपुरी व उरला क्षेत्र के उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोमल रंजय सिंह ने स्वयं 40 वार्डों में घर-घर जाकर उत्तर भारतीय समाज के लोगों से संपर्क कर सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया। उनके इस व्यापक जनसंपर्क अभियान का परिणाम सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति के रूप में दिखाई दिया। सर्व उत्तर भारतीय समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पाण्डे व हरिश जोशी का आयोजन में विशेष सहयोग रहा। वहीं भाजपा के सौरभ सिंह, भावना बोहरा, विधायक मोतीलाल साहू, नंद कुमार साहू, संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, राजीव अग्रवाल समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में बबन सिंह, हरिशंकर मिश्रा, रविंद्र सिंह, अजय सिंह, पप्पू मिश्रा, विंदुराय, विनय जसवाल, अरुण यादव, घनश्याम सिंह, मंजित शर्मा, अमित श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, शैलेंद्र पांडे, कुंदन यादव, टाइगर गुप्ता, गुड़िया, नीलम सिंह, सरिता, बबिता, सीमा चंदा, पिकू गुप्ता, अवनीश, शशि एवं दीपु यादव सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। भाजपा नेता ओमप्रकाश देवांगन सहित अन्य सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की सफलता पर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन ने बीरगांव में उत्तर भारतीय समाज की सामाजिक एकजुटता, सहभागिता और आपसी समन्वय का संदेश दिया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी