आरंग छत्तीसगढ़ शिक्षा

गौरव: अभिलाषा का वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान में चयन…

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर: अभिलाषा चतुर्वेदी का चयन वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु हुआ है। १४ मई को वाराणसी, दिल्ली एवं वनस्थली तीन केंद्रों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। अभिलाषा प्रवेश परीक्षा में वाराणसी में शामिल हुई थी और इन्हें सफलता मिली।
वनस्थली एक राष्ट्रीय शिक्षण संस्था है जहां छात्राओं को प्रारंभिक शिक्षा से लेकर पीएचडी स्तर की शिक्षा प्रदान की जाती है। वनस्थली विद्यापीठ राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ( NAAC ) से A++ ग्रेड प्राप्त है एवं विश्व का द्वितीय सर्वश्रेष्ठ महिला विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है। अभिलाषा चतुर्वेदी गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल आरंग के संचालक यशवंत कुमार चतुर्वेदी की बेटी हैं।
अभिलाषा चतुर्वेदी की सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।

About the author

Tukeshwar Lodhi