अन्य आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

पुण्यतिथि: पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया नमन..आरंग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग/ 27 मई 2023/-  ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग एवं शहर कांग्रेस कमेटी आरंग के सयुक्त तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पं. जवाहरलाल नेहरू जी की 59 वीं पुण्यतिथि नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के क्षेत्रीय कार्यलय आरंग में मनाई गई। जिसमें केबिनेट मंत्री डॉ. डहरिया ने पं. जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया तथा देश की आजादी से लेकर स्वतंत्र भारत के विकास में पं. नेहरू के योगदान का स्मरण भी किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि पं. नेहरू  स्वतंत्रता संग्राम में सक्रियता से भाग लिया एवं देश को आजादी दिलाने मेंअहम भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को औद्योगिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। वैज्ञानिक उन्नति को नया आयाम दिया एवं हरितक्रांति लाकर खाद्यान्न उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाया। इसके अलावा गुट निरपेक्ष नीति अपना कर, विश्व बंधुत्व एवं शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के सिद्धांतों को सुदृढ कर भारत को विश्व पटल पर स्थापित भी किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम के इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, द्वारिका साहू सदस्य अपैक्स बैंक रायपुर, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा. आरंग, गौरी बाई देवांगन पार्षद, समीर गोरी पार्षद, मंगलमूर्ति अग्रवाल एल्डरमेन, उपेन्द्र साहू एल्डरमेन, सजल चन्द्राकर अध्यक्ष युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण, रामशंकर साहू सदस्य श्रम कल्याण मंडल रायपुर, सईद रचा चौहान, अजीत कोशले अध्यक्ष एन.एस.यू.आई. सत्तू बंजारे, प्रेमलाल ढीढी, समलिया साहू, लखन साहू, घनश्याम गेण्ड्रे, पोषण साहू सरपंच खमतराई, आचू देवांगन, प्रहलाद सिंह, सुदामा पाल, प्रणय बंसोर, लेश कुमार साहू, तेजेश्वर साहू देवेन्द्र साहू, निजाम खान, इन्द्रकुमार साहू, कृष्णकुमार साहू, अनुप, राजकुमार साहू, जितेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi