ARANG NEWS:- समोदा के बाद चंदखुरी को मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने दी बड़ी सौगात… नवीन नगर पंचायत चंदखुरी में 4723 लाख रू.के विकास कार्यो का मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन
★ चटौद में 244 लाख रूपये की लागत वाली आंतरिक मार्ग का भी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया भूमिपूजन
आरंग:- आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के द्वारा आरंग विस. में विकास को गति देने के लिये तीन-तीन नवीन नगर पंचायत का गठन किया था। जिसके उपरांत सभी नवगठित नगर पंचायतों में लगातार करोड़ों के विकास कार्य हो रहे हैं। मंत्री डॉ. डहरिया के नेतृत्व में पूरे विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क,एवं सामुदायिक भवन जैसे मूलभूत सुविधाओं का विस्तार के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर कार्य हो रहें हैं।
इसी कड़ी में केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी के द्वारा नवीन नगर पंचायत चंदखरी में 4723 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 4043 लाख रूपये के कार्यो का भूमिपूजन किया गया एवं 680 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
साथ ही ग्राम पंचायत चटौद 244 लाख रूपये की लागत से 1.65 किमी. आरंरिक मार्ग निर्माण का भी भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. डहरिया ने सभा को सम्बोधित भी किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में आरंग विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में समन्वित विकास हो रहें है। 2018 के विधानसभा में चुनावी घोषणा पत्र किये गये 36 वादों में 35 वादों को कांग्रेस सरकार के द्वारा पूरा किया है। हमारी सरकार ने जो कहा उसे पूरा भी किया है। जिससे पूरे छत्तीसगढ़ की जनता खुश हैं और अभी से छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी इन्हीं विकास कार्यों को लेकर पुनः जनता के बीच जाएगी और छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविशंकर धीवर पूर्व अध्यक्ष नपा. चंदखुरी ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष ज.पं. आरंग, ललिता कृष्णा वर्मा जिला पंचायत सदस्य रायपुर, नेहा दिपेन्द्र वर्मा जनपद सदस्य आरंग, दिनेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस चंदखुरी, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग, नरोत्तम देवांगन पूर्व उपाध्यक्ष नपा. चंदखुरी, मयंक तिवारी अध्यक्ष ब्लाक युवा कांग्रेस चंदखुरी, रामचंद वर्मा जोन अध्यक्ष चंदखरी, हेमंत कोटराने पूर्व सरपंच मुनगेसर, मालती धीवर पूर्व सरपंच चंदखुरी, विशेष आमंत्रित सदस्य संतोष साहू, तोषण पटेल, घसिया राम वर्मा घनाराम चतुर्वेदी सहित हेमचन्द्र चन्द्राकर सरपंच चटौद, हेमंत बघेल उपसरपंच मंच पर उपस्थित थे।