◆ मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने नगर पंचायत समोदा को दी बड़ी सौगात
◆ नगर पंचायत समोदा में 4212.55 लाख रुपये के विकासकार्यो का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण
◆ समोदा-कुसमुंद-तुलसी मार्ग में पतालु नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग क्षेत्र की जनता को समर्पित
◆ बहुप्रतीक्षित मांग के पूर्ण होने पर क्षेत्र की जनता ने जताया मंत्री का आभार
आरंग :- ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाये गए समोदा को कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया ने अनेक विकासकार्यो की सौगात दी है।मंत्री डॉ.डहरिया ने नगर पंचायत समोदा में 4212.55 लाख रुपए के विभिन्न विकासकार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन विकासकार्यो मे अमृत मिशन 2.0 अन्तर्गत नगर पंचायत समोदा हेतु जल आर्वधन योजना,वार्ड क्र.06 में स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय भवन निर्माण कार्य,वार्ड क्र.06 में खेल मैदान उन्नयन कार्य,ग्रामीण निस्तारी तालाब कुसमुंद का जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण कार्य,नगर पंचायत समोदा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न 07 तालाबो में 07 नग पचरी निर्माण कार्य,वार्ड क्र. 01 समोदा बैराज के पास पुष्पवाटिका गार्डन निर्माण कार्य,सामुदायिक भवन निर्माण कार्य सतनाम पारा वार्ड क्र.06,अधोसंरचना मद से विभिन्न 09 स्थानों में सी. सी. रोड, 03 नग बाऊड्रीवॉल, 03 नग शेड एवं 01 नग चबुतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन शिलान्यास तथा सतनाम समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य,वार्ड क्रमांक 01 शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण,एस. एल. आर. एम. सेंटर,वार्ड क्र. 01 में मुक्तिधाम विकास कार्य,वार्ड क्र. 01 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य,नगर पंचायत समोदा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न 16 स्थानों में सी.सी. रोड एवं 03 स्थानों में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने नगर पंचायत समोदा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गों के लिए काम किया है। 15 साल बाद छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया सरकार बनी है,जो बच्चों,युवाओं,बुजुर्गों और महिलाओं के लिए काम कर रही है। डॉ.डहरिया ने आगे कहा कि समोदा आसपास के गांवों से काफी बड़ा था और व्यापार का प्रमुख केंद्र बन रहा था इसी लिहाज से समोदा को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाया गया। इसके अलावा क्षेत्र के लोगो को जमीन,राजस्व न्यायालय सम्बंधी कार्यो के लिए आरंग तहसील कार्यालय जाना पड़ता था,जिससे लोगो को आने जाने में काफी परेशानी होती थी।लेकिन अब समोदा को उप तहसील बनाया गया है और यहाँ कुछ दिन पहले उप तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया गया।अब लोगो को आरंग जाने की जरूरत नही है।समोदा में ही जमीन,राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा होगा।के समोदा में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए अमृत मिशन 2.0 के तहत जल आवर्धन योजना से हर घर मे शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
इसके बाद मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने ग्राम तुलसी में ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग समोदा-कुसमूंद-तुलसी पहुँच मार्ग में स्थित पतालु नाला पर उच्चस्तरीय पुल और पहुँच मार्ग को क्षेत्र की जनता में समर्पित किया।आपको बता दे कि बारिश के समय मे पतालु नाला पर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहता था।10 से 15 दिनों तक बारिश का पानी भरा रहता था जिसके कारण स्कूली बच्चों,मरीजो और काम पर जाने वाले लोगो का खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मंत्री डॉ.डहरिया ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उनकी मांग पर 6.01करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण करने की घोषणा की थी।मंत्री डॉ.डहरिया की घोषणा अनुरूप पतालु नाला पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया।जिसका लोकार्पण मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता ने मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया का आभार जताया।वही अपने उद्बोधन में मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि इस पुल के बन जाने से आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।पतालु नाला में पुल निर्माण के लिए ग्रामीणो ने काफी संघर्ष किया है।15 साल तक भाजपा की सरकार ने जनता को गुमराह करने का काम किया।प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया गया है।
इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन,जिला पंचायत सदस्य केसरी मोहन साहू,जनपद सदस्य संजय चेलक,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू,जनपद सदस्य योगेंद्र यादराम साहू,देवराज जांगड़े,मंडी अध्यक्ष देवनाथ साहू,आजुराम वंशे,पिंटू कुर्रे,सजल चंद्राकर,राजेश बारले,सत्येंद्र चेलक,ग्राम तुलसी सरपंच कुमारी परदेशी ध्रुव,भगवती धुरंधर सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।