आरंग(10.12.22)-राजा मोरध्वज की नगरी आरंग शनिवार को भागवतमय दिखाई दिया। दरअसल धर्मनगरी आरंग में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिवस भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। भव्य मंगल कलश यात्रा में माताओ और बहनों की लगभग 5100 की संख्या में आने का अनुमान था लेकिन श्रीमद् भागवत की भक्ति का रंग माताओं के ऊपर ऐसा चढ़ा कि 11000 से भी अधिक संख्या में आरंग शहर के साथ ही पूरे क्षेत्र से और जिलेभर के अलग-अलग स्थानों से माताओ और बहनों ने बढ़ चढ़कर मंगल कलश यात्रा में हिस्सा लिया। मंगल कलश यात्रा की खास बात यह भी रही की गायत्री परिवार की बहनों ने भी स्वयं से पित्त परिधान और मंगल कलश लेकर सहयोग प्रदान करने के लिए पहुंचे हुए थे। इसके साथ ही अलग-अलग समाज की माताओं और बहनों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आरंग शहर के मुख्य मार्ग में मंगल कलश यात्रा की लंबी कतार लगी रही जिसे देखने आरंग नगर में जनता की भारी भीड़ दिखाई दी।आरंग के सुप्रसिद्ध प्रभु ब्रास बैंड पार्टी ने अपनी धुन से इस भव्य मंगल कलश यात्रा को और भी अधिक भक्तिमय बना दिया। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के संरक्षक वेदराम मनहरे और उनकी धर्मपत्नी के द्वारा भगवान बांके बिहारी लाल श्री कृष्णचंद्र की मूर्ति और श्रीमद् भागवत महापुराण को उनकी धर्मपत्नी ने अपने सिर पर धारण किया।
तत्पश्चात उनके बाद हजारों की संख्या में माता और बहनों ने अपने सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए थे। बीच में महाराज जी चल रहे थे। हजारों की भीड़ को देखते हुए वातावरण पूरा भक्तिमय रहा और सभी भगवान की भक्ति में झूमते नजर आए।
पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष,सांसद और पूर्व विधायक हुए शामिल
इस कलश यात्रा में छत्तीसगढ़ विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,रायपुर सांसद सुनील सोनी,धरसींवा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल,आरंग के पूर्व विधायक संजय ढ़ीढ़ी,जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप,महामंत्री श्याम नारंग सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए तथा बस स्टैंड में पुष्प वर्षा से इस ऐतिहासिक भव्य मंगल कलश यात्रा का स्वागत किया।